भोपाल: 20 जमाती, 23 स्वास्थ्य अधिकारी, 4 पुलिस कर्मचारी सहित कुल 62 कोरोना पॉजिटिव |*

 


भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। रविवार को एक साथ 21 पॉजिटिव मामले सामने आए थे और कुल संख्या 44 हो गई थी। सोमवार के आंकड़े मिलाकर कुल संख्या 62 हो गई है। इनमें से तबलीगी जमात के 20 लोग और स्वास्थ्य विभाग के प्रमुख सचिव से लेकर अन्य कर्मचारियों तक 23 लोग शामिल हैं। पुलिस विभाग के 4 कर्मचारी संक्रमित हुए हैं। दो पुरुष 2 महिलाएं। रविवार को 52 वर्षीय एक पुरुष की मौत हो गई थी। इब्राहिम गंज के रहने वाले थे नर्मदा अस्पताल में भर्ती थे। रिपोर्ट आते ही मौत हो गई।


 
भोपाल शहर में संक्रमित लोगों की संख्या अचानक बढ़ गई
रविवार रात शहर में 23 लोग संक्रमित मिले थे। इनमें 12 जमाती और 11 स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी थे। सोमवार को भी स्वास्थ्य विभाग के 5 कर्मचारियों समेत 14 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। अब तक स्वास्थ्य विभाग से 23 अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित हो गए। भोपाल में कुल संक्रमितों की संख्या 62 हो गई। यहां इस समय कुल 53 संक्रमितों का इलाज चल रहा है। दो मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद शुक्रवार रात डिस्चार्ज कर दिया गया था। भोपाल में अब तक 20 जमाती संक्रमित पाए गए।


भोपाल शहर के 23 इलाके कैंटोनमेंट घोषित (NOT ENTRY-NO EXIT)
नए मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें कैंटोनमेंट घोषित किए गए एरिया में जाकर घर-घर स्क्रीनिंग करेंगी। सभी मरीजों के घर के आसपास के एक-एक किलोमीटर के क्षेत्र को निषेध कर दिया गया है। इन मरीजों के संपर्क में आए लोगों की सूची तैयार की जा रही है। सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीम स्क्रीनिंग का काम शुरू करेगी। परिवार के लोगों को होम क्वारैंटाइन किया गया है। प्रशासन ने भोपाल में 12 नए कैंटोनमेंट एरिया घोषित किए और 23 स्थानों को निषेध क्षेत्र घोषित कर दिया।


Popular posts
*महिलाओं द्वारा उत्साह और उमंग के साथ गरबा महा आयोजन संपन्न* *बारिश के बाद भी उत्साह बरकरार रहा
Image
चाचा नेहरू का जन्मदिन बाल महोत्सव समिति ने धूमधाम से मनाया
Image
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष श्री नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा इधर कैप्टेन अमरिंदर सिंह के भाजपा में जाने की चर्चा के बीच पंजाब में बड़े राजनितिक घटनाक्रम के संकेत
Image
*वैश्य निस्वार्थ सेवा कर संगठन को मजबूत करें ,व्यक्तिगत अहंकार छोड़ें* श्री उमाशंकर जी गुप्ता
Image
रंगोली प्रतियोगिता में निर्णायको पर भारी पड़ा आम जनता का निर्णय
Image